भारत देश के रहने वाले प्रत्येक किसान को प्रोत्साहित करने के लिए और किसान को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा समय-समय पर नया-नया योजना को जारी किया जाता है। यह योजना केंद्र सरकार के साथ ही साथ राज्य सरकार के द्वारा भी चलाया जाता है। आज के इस वर्तमान समय में हरियाणा राज्य के कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री जी के द्वारा एक नया घोषणा कर दिया गया है, जो कि इनका नाम श्याम सिंह राणा है, इनके द्वारा एक निजी चैनल से बात किया गया है और किसान की इनकम को बढ़ाने तथा कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए कहा गया है।
कृषि मंत्री के द्वारा कहा गया है कि किसान का इनकम बढ़ाने हेतु प्राकृतिक खेती, कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), कृषि यंत्रीकरण तथा एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार के द्वारा एक बेहतरीन योजना को बनाया जा रहा है। तो पूरी खबर नीचे विस्तार पूर्वक अवश्य अध्ययन करना शुरू करें।
सरकार देगी गाय खरीदने हेतु प्रोत्साहन राशि
कृषि मंत्री के द्वारा साफ-साफ यह बात कहा गया है की देसी गाय खरीदने हेतु प्रोत्साहन राशि दिए जाएंगे यह राशि सिर्फ और सिर्फ किसान को ही मिलने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि एक गाय खरीदने हेतु 25000 रुपए दिए जाएंगे। और यह राशि को जल्द बढ़ाया भी जाएगा, ऐसी संभावना है कि बढ़कर ₹30000 होने वाला है। साथ ही साथ हरियाणा राज्य के हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुकुल, करनाल में घरौंडा, सिरसा में जींद और मँगियाना में 4 प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केंद्र भी शुरू हो चुका है।
सरकार दे रही कृषि यंत्र पर 80% तक सब्सिडी
आपको जानकारी के लिए बता दे की पराली जलाने की समस्या से निबंध पाने हेतु सरकार के द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर मैक्सिमम 80% तक सब्सिडी मिलेंगे। तथा कुल मिलाकर 1,00,882 मशीनें दिए भी जा चुके हैं। 1 एकड़ पर ₹1000 की राशि धान अवशेष प्रबंधन के लिए दिए जाएंगे।
बहुत ही महत्वपूर्ण एक योजना शुरू हो चुका है, जिनका नाम मेरा पानी मेरी विरासत है। इसके अंतर्गत धान के अलावा अन्य फसलों को अपनाने हेतु एक एकड़ पर ₹7000 तथा धा की सीधी बुवाई को अपनाने हेतु एक एकड़ पर ₹4000 दिए जाएंगे। रेड जोन पंचायत को पराली जलाने से रोकने हेतु प्रोत्साहन राशि ₹100000 तक दिए जाएंगे।
कृषि मंत्री के द्वारा साफ-साफ यह बात कहा दिया गया है कि किसान की इनकम बढ़ाने तथा खेती को लाभकारी बनाने हेतु व्यवसाय बनाने का कदम हरियाणा सरकार के द्वारा लिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आर्थिक स्थिति किसान का काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए अनेक कदम उठा रही है। प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों, एफपीओ और एग्रो टूरिज्म जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।