You are currently viewing Adani Group के शेयर धारकों के लिए बड़ी खबर |  कर्ज चुकाने की क्षमता बढ़ी | जाने कैसी है वित्तीय सेहत

Adani Group के शेयर धारकों के लिए बड़ी खबर | कर्ज चुकाने की क्षमता बढ़ी | जाने कैसी है वित्तीय सेहत

Adani Group के शेयर धारकों के लिए बड़ी खबर | कर्ज चुकाने की क्षमता बढ़ी | जाने कैसी है वित्तीय सेहत

दोस्तो पिछले कई महीनों से अदाणी ग्रुप (Adani Group) चर्चा का विषय बना हुआ है। हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद कंपनी की साख को बहुत बड़ा झटका लगा था। ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट हुई थी। लेकिन अब धीरे धीरे ग्रुप उस झटके से उबर रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार अडानी ग्रुप का कर्ज पिछले एक साल में करीब 21% तक बढ़ा है। ग्लोबल बैंक अब ग्रुप की कंपनियों को लोन देने में आगे आ रहे हैं। यही वज़ह है कि अडानी ग्रुप के कर्ज में ग्लोबल बैंकों की हिस्सेदारी बढ़कर एक तिहाई के पास पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग ने अदाणी ग्रुप की वित्तीय सेहत से जुड़ी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मार्च तिमाही में अदाणी ग्रुप ने अपना करीब 29% कर्ज अंतर्राष्ट्रीय बैंकों से लिया है। यह माना जा सकता है कि अदाणी ग्रुप की कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर हुई है। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्यों कि 7 साल पहले अदाणी ग्रुप को कर्ज देने वालों की सूची में ये ग्लोबल इंटरनेशनल बैंक शामिल नहीं थे। माना कि ग्रुप के कर्ज में बढ़ोतरी हुई है लेकिन बढ़ोतरी के बावजूद रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े यह भी बताते हैं इस दौरान अदाणी ग्रुप की कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर हुई है।
अडानी ग्रुप को फाइनेंस और लोन देने वालों में नए नाम जुड़ने का सीधा मतलब यही है कि गुजरात बेस्ड अरबपति गौतम अदाणी की मुश्किलें अब कम हो रहीं हैं और ग्रुप तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि हाल ही में अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग के कॉरपोरेट फ्रॉड के आरोपों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ाव के साथ साथ ग्रुप पर निगरानी भी बढ़ी है।

Leave a Reply